सदर: सीएम योगी के आगमन को लेकर बीएचयू में तैयारियां तेज, विज्ञान भारती अधिवेशन में जुटेंगे 1200 वैज्ञानिक
Sadar, Varanasi | Jun 12, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में 13-14 जून को आयोजित विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत सहित विभिन्न देशों के करीब 1200 वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे।