नवाबगंज: बाराबंकी में पिछड़ा वर्ग आयोग की सार्वजनिक बैठक, मीडिया को दी गई अहम जानकारी
बाराबंकी में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आयोग ने मीडिया प्रतिनिधियों को अपने कार्य और सार्वजनिक सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी।आयोग के अध्यक्ष राम औतार सिंह ने बताया कि आयोग स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रहा है।