चूरू: गांव झाड़सर के पास सड़क हादसे में अब तक 12 वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की हो चुकी मौत
Churu, Churu | May 5, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव झाड़सर के पास पिकअप पलटने से हुए हादसे में सोमवार सुबह तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय बालक किशोर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है वहीं बीकानेर के पीबीएम में 55 वर्षीय बिरजुलाल की भी मौत हो गई। साहवा पुलिस मृतको के शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।