गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के डेल्हा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा और हथियार के साथ 2 को किया गिरफ्तार
गया के डेल्हा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। डेल्हा थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया कि छोटकी नवादा 64 नंबर गुमटी के समीप से 2 को गिरफ्तार किया गया है।तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा,1 पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार दोनों से पूछताछ की जा रही है।