बुलंदशहर: ग्राम हरतौली में ट्रांसफार्मर से कॉइल एवं तेल हुआ चोरी, विद्युत चोरी निरोधक थाने में दी गई शिकायत
गांव हरतौली में रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर ट्रांसफार्मर में से कॉइल एवं तेल की हुई चोरी। अवर अभियंता ज्योति भास्कर सिन्हा ने बताया कि सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि वहां पर केवल खाली टैंक पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर से चोरी के कारण विभाग को ₹7.15 लाख का नुकसान हुआ है। विद्युत चोरी निरोधक थाने में शिकायत दी गई है।