नवाबगंज: लखनऊ हादसे के बाद बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों का रियलिटी चेक, सुरक्षा इंतजामों की हुई पड़ताल
लखनऊ की कोचिंग में लगी आग में हुई मौतों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी के मद्देनज़र बाराबंकी में ग्राउंड जीरो पर कोचिंग संस्थानों का रियलिटी चेक किया गया।शहर के आकाश इंस्टिट्यूट में प्रबंधन ने मंगलवार करीब 10 बजे बताया कि यहां करीब 250 छात्र पढ़ते हैं।