ग्वालियर गिर्द: जयपुर छेड़छाड़ कांड: गर्भवती महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर
मंगलवार शाम करीब 5 बजे से जयपुर में गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। मामले में आरोपी की पहचान ग्वालियर के हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में जयपुर और ग्वालियर पुलिस जुटी हुई है।