कटंगी: महाराष्ट्र के होमगार्ड की धारदार हथियार से हुई हत्या, तिरोड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में लाकर फेंकी गई लाश
मंगलवार की शाम तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हथोड़ा और कपुरबिहरी के बीच जंगल रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया था. बुधवार को इस शख्स की पहचान तिरोड़ी पुलिस ने आशीष पिता दिलीप पाटिल के रुप में की है जो महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के कन्हान थाने में बतौर होमगार्ड के रुप में पदस्थ था.