जगदलपुर: बस्तर के बोर्ड परिणामों में ऐतिहासिक सुधार, शिक्षा के क्षेत्र में जिले ने रची नई इबारत
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड मुख्य परीक्षा के परिणाम बुधवार दोपहर ढाई बजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें बस्तर जिले ने सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जानकारी साझा की गई ।