सिधौली: रामपुर कला इलाके में संदिग्ध अवस्था में ससुराल गए व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
जनपद के रामपुर कला इलाके में संदिग्ध अवस्था में ससुराल गए एक व्यक्ति का पेड़ पर शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने ससुराल वालों पर व्यक्ति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है, पुलिस की तहकीकात भी जारी है।