भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। एसडीएम ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 120 शिकायत आई थी। जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।