नाथनगर: गोसाईदासपुर में ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, एक व्यक्ति को लगी गोली
नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईदासपुर के वार्ड संख्या तीन में ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष दियारा से एक ट्रैक्टर पर मकई लाद कर आया था। जिसे उतारने के लिए रोड किनारे ट्रैक्टर खड़ा किया था। जिसे दूसरे पक्ष ने वहां से ट्रैक्टर हटाने को कहा।