नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोगच्छी मोड़ के समीप सोमवार को करीब 12 बजे ऑटो और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। घटना में ऑटो पर सवार तीन सवारी जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नाथनगर स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।