बिहार: सोमवार की सुबह हुई बारिश के कारण धनेश्वर घाट रोड स्थित टेलीफोन ऑफिस के पास हुआ जल जमाव
Bihar, Nalanda | Jun 29, 2026 बिहार शरीफ सोमबार की सुबह महज 30 मिनट की पानी ने नगर निगम की पोल खोल दिया। धनेश्वर घर रोड स्थित टेलीफोन ऑफिस के पास सड़क पर जल जमाव हो गया जिससे वाहन चालकों को कठनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की माने तो इस जगह पा सड़क की ऊंचाई नाला के बराबर है यही कारण बारिश होने के बाद नाला का पानी सड़क पर आजाता है और जल जमाव की समस्या उत्पन्य होती है।