पटोरी: पटोरी स्टेडियम में अग्निशमन सेवा सप्ताह का तीसरा दिन, पीटी व मिनी मैराथन से लोगों को आग से बचाव के प्रति किया जागरूक
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल कार्यालय स्थित अग्निशमन विभाग द्वारा जननायक कर्पूरी स्टेडियम पटोरी में सेवा सप्ताह के तीसरे दिन पीटी एवं मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।