नगरी: सिस्टम की उदासीनता, इस गांव के लोग पैसे से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं
नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत माकरदोना के आश्रित गांव रामपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले दो वर्षों से भीषण पेयजल संकट छाया हुआ है। गांव में नल जल योजना के तहत हर घर में पाइपलाइन बिछाई गई है, और टोंटियां भी लगाई गईं। लेकिन उन टोंटियों से पानी के बजाय सिर्फ हवा निकलती है। ग्रामीणों ने कहा अपनी प्यास बुझाने एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव से एक निजी।