रावतसर: गंधेली निवासी महिला ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज हुआ है। बुधवार को श्रीमती सुलोचना नायक निवासी गंधेली ने अपने पति रणवीर नायक निवासी बीड बयाना नोहर पर मामला दर्ज करवाया है। दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।