रावतसर: रावतसर शहर में पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
पेयजल संबंधी समस्याओं से परेशान नागरिकों ने बुधवार को जलदाय विभाग करने पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित नागरिकों ने पेयजल सप्लाई व्यवस्था में सुधार व डिग्गीयो की साफ सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई वार्डों में पेयजल किल्लत है व भीषण गर्मी में पेयजल संकट कोढ़ पर खाज का काम कर रहा है। जलदाय विभाग अधिकारियों ने लोगों को जल्द समाधान काआश्वासन दिया है।