बहराइच: रेउसा और बिसवा के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की हुई मौत व मां हुई घायल
सीतापुर जिले के रेउसा - बिसवा के बीच में बाइक सवार मां बेटे जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में मां बेटे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। वहीं मा का इलाज जारी है। वहीं पुलिस गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर रही है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।