बहराइच: रुपईडीहा इलाके में चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रूपईडीहा थाना के नेपालगंज-रूपईडीहा मार्ग पर एसएसबी कैंप के पास बुधवार को चार पहिया वाहन ने पैदल जा रही बाबागंज निवासी मायादेवी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। रुपईडीहा पुलिस ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच की जा रही है।