फिरोज़ाबाद: रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच एसडी मेमोरियल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
एसडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जलेसर रोड स्थित पालीवाल ऑडिटोरियम में शनिवार दोपहर एक बजे करीब वार्षिकोत्सव व प्राइज वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि बॉलीवुड लाइन प्रोड्यूसर व अभिनेता मनोज शर्मा व महिमा शर्मा रहे।