बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार टाटा पियागो की ठोकर से 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक पैर कट गया और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों म