मिर्ज़ापुर: घोड़ा बग्गी वाले के साथ मारपीट और ₹2000 की छिनैती का मामला, विंध्याचल पुलिस जांच में जुटी
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मछहा गांव में घोड़ा बग्गी वाले को मारपीट कर दो हजार रुपए छीन लिए। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नौगांव गांव निवासी धीरज पुत्र रामधनी ने प्रभारी थानाध्यक्ष अभय सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जारी है।