मिर्ज़ापुर: घुरहूपट्टी स्थित गोल्डन लान में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने मनाई परशुराम की जयंती
घुरहूपट्टी स्थित गोल्डन लान में बुधवार की शाम 6:00 बजे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा परशुराम की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में नगर क्षेत्र के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे। मंच पर मौजूद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजा पाठक, हड्डी रोग विशेषज्ञ एसएन पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार सलिल पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।