मिर्ज़ापुर: डा. भीमराव अंबेडकर के आधे चेहरे पर अखिलेश यादव का चेहरा लगा पोस्टर हुआ वायरल, घुरहूपट्टी में भाजपा ने किया प्रदर्शन
घुरहूपट्टी में भाजपा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आधे चेहरे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चेहरा लगा पोस्टर वायरल होने पर प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान है। साथ में दलितों का भी अपमान है। इस दौरान मड़िहान विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रहे।