#अलीगढ मे युवती को भगाने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा, परिजनों ने #सांसद_सतीश_गौतम पर दबाव बनाने का आरोप लगाया,अलीगढ़ के कोतवाली इगलास क्षेत्र के एक गांव में युवती को भगा ले जाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले में समझौते और मुकदमा वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। परिवार ने भाजपा सांसद सतीश गौतम का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#Aligarh #Iglas #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews
Koil, Aligarh | Jun 17, 2026