पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने ₹5000 के इनामी को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश पप्पू खां उर्फ बरकत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस पर हमले के मामले में वांछित था।जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव नंगला कुंदन का निवासी बताया गया है। कार्रवाई में डीएसटी और थाना जुरहरा की टीम की मुख्य भूमिका रही। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।