बीरपुर: विशेष अभियान को लेकर वीरपुर में बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक
वीरपुर प्रखंड में स्पेशल ड्राइव आफ्टर एसआइआर के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं और युवा निर्वाचकों का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की जानकारी दी गई।