राऊ: पपाया ट्री होटल के मैनेजर से फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी, राऊ पुलिस कर रही जांच
Rau, Indore | Mar 2, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के पपाया ट्री होटल के मैनेजर सोनू गुर्जर के साथ एक फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर करीब 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी को व्हाट्सएप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक फर्जी चालान का लिंक था। लिंक पर विश्वास कर सोनू गुर्जर ने उस पर क्लिक किया, जिसके बाद एक ऐप उनके मोबाइल में इंस्टॉल हो गई थी।