राऊ: न्यू यॉर्क सिटी के इंजीनियर के साथ वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1 लाख 17 हजार से ज़्यादा की ठगी
Rau, Indore | Mar 1, 2025 इंदौर की राऊ थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाले उदयभान मौर्य के साथ वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। उदयभान मौर्य, जो कि एक बेरोजगार इंजीनियर हैं, पिछले कुछ समय से ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहे थे। उन्हें टेलीग्राम ऐप पर एक कामकाजी जॉब का ऑफर मिला, जिसमें टास्क परफॉर्म करने के नाम पर उन्हें पैसे दिए जाने की बात की गई थी।