राऊ: राजेंद्र नगर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 9 लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
Rau, Indore | Feb 28, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी राहुल शर्मा के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करीब 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राहुल शर्मा ने ऑनलाइन विज्ञापन देख कर मुनाफे की लालच में निवेश किया था। जिए आरोपियों ने उन्हें फर्जी एप डाउनलोड करवाया और दिखाए गए मुनाफे के आधार पर उन्होंने निवेश किया। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर आरोपियों ने फंसा लिया।