राऊ: राऊ के सिलिकॉन वैली कालोनी में गैस एजेंसी पर छापा, 49 सिलेंडर जब्त, बिना परमिशन बिक्री
Rau, Indore | Feb 27, 2025 इंदौर की राऊ पुलिस ने रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से गैस को टंकिया बेचने वाले एक गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई करते हुए 49 गैस को टंकिया जब्त की है। गैस एजेंसी महू में संचालित होती है। जहां से गैस की टंकिया राऊ क्षेत्र में लाकर बेची जा रही थी। जिसमें राऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलिकॉन वैली कालोनी में एक गैस एजेंसी अवैध रूप से चलाई जा रही है।