हुलासगंज: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: छात्रों के सपनों को मिल रही उड़ान, आसानी से मिलता है पैसा
जहानाबाद में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता मिल रही है। डीआरसीसी केंद्र के माध्यम से श्रुति कुमारी को बीसीए और विकाश कुमार को एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु शिक्षा ऋण मिला। जिला प्रशासन द्वारा रविवार रात्रि करीब 9 बजे जानकारी दी गई कि किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई आर्थिक अभाव में नहीं रुकेगी।