बागपत: टटीरी में अधिवक्ता ने दो महिलाओं पर घर में घुसकर गाली-गलौच और अभद्रता का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
शुक्रवार को दो बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के कस्बा टटीरी निवासी एडवोकेट कुलदीप कुमार का आरोप है कि दो महिलाएं उनके घर में घुस आई और गाली-गलौच करते हुए अभद्रता की। इसके बाद इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर एसपी और बागपत पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वही महिला सुनीता का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।