छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत कलेक्टर कक्ष से आज 17 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे स्व-गणना पोर्टल पर अपना स्वयं का प्रारंभिक पंजीकरण किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से भी डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि अब नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।