शाजापुर: 13 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को भी मिलेगा कक्षा 9 में प्रवेश, शिक्षा विभाग ने नियमों में किया परिवर्तन,DEOने दी जानकारी
वर्ष 2011 के अप्रैल माह में जन्म लेने वाले बच्चों को ही कक्षा 9 में प्रवेश दिए जाने के आदेश को अब बदल दिया गया है। बीते दिनो जारी हुए आदेश के तहत यदि नए शिक्षा सत्र 2024-25 में जुलाई माह में यदि बच्चा 13 वर्ष पूर्ण नही करता है तब भी उसे प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा।