शाजापुर: जिला न्यायालय परिसर में हुआ आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, सिखाए मुसीबत से बचने के तरीके
शाजापुर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड विक्रमसिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन कानून 2005 के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान आग पर काबू पाए जाने के तरीके भी बताए गए।न्यायालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।