शाजापुर: शहर में घूम रहे जिलाबदर बदमाश को शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल
कलेक्टर ऋजु बाफना ने शाजापुर निवासी फारूक उर्फ मुन्नी पिता जमील खा उम्र 25 साल को जिलाबदर किया है। कलेक्टर ने उसे जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए हैं। बावजूद वह शाजापुर शहर में घूम रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरक्षक शैलेंद्र गुर्जर व शैलेंद्र शर्मा द्वारा जिला बदर बदमाश फारूक उर्फ मुन्नी को गिरफ्तार किया गया।