गुना नगर: हनुमान चौराहे पर चमत्कार! दूसरे मंदिर का घंटा चुराकर भाग रहा युवक हनुमान मंदिर के सामने गिरा, पुलिस ने पकड़ा
गुना के हनुमान चौराहे पर शनिवार को एक युवक मंदिर के घंटे लेकर जा रहा था। हनुमान मंदिर के सामने वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। लोगों ने उसके पास घंटे देखे तो पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। युवक नशे जैसी हालत में था। कैंट पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।