तीन दिन बाद मलबे के नीचे से मिली जिंदगी! 6 साल की मासूम को जिंदा निकाल लाए जवान
नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है… लेकिन इसी तबाही के बीच एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए।तिमुरे गांव में बाढ़ के तीन दिन बाद, छह साल की एक मासूम बच्ची को कीचड़ और मलबे के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया।
बचाव अभियान के दौरान APF के जवानों को मिट्टी के नीचे से बच्ची के रोने की हल्की आवाज सुनाई दी।
जवानों ने बिना देर किए खुदाई शुरू की… और आखिरकार उस मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन दिन तक मलबे के नीचे जिंदगी और मौत से जूझती रही ये नन्ही बच्ची… लेकिन उसकी हिम्मत ने उम्मीद को जिंदा रखा।जहां चारों तरफ तबाही थी… वहीं इस मासूम की जिंदगी ने इंसानियत और उम्मीद की एक नई कहानी लिख दी।
ईश्वर इस बच्ची को स्वस्थ रखे… और नेपाल में फंसे हर इंसान को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
Chamba, Chamba | Sep 1, 2026