कोरबा: कोरबा में चार दिन से लापता युवक धर्मेन्द्र, घर से निकले बाद मोबाइल बंद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच शुरू
Korba, Korba | Jun 30, 2026 सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र से एक 30 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक 26 जून 2026 की सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। वह अब तक वापस नहीं लौटा है, जिससे परिजन चिंतित हैं। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।लापता युवक का नाम धर्मेन्द्र जायसवाल है, जो स्व. केदार प्रसाद जायसवाल का पुत्र है।