सतना बस स्टैंड के पास मोबाइल शॉप से अज्ञात चोर ने कीमती मोबाइल किया पार, चोरी सीसीटीवी में कैद
सतना बस स्टेंड के पास अज्ञात चोर ने मोबाइल शॉप से कीमती मोबाइल पार कर दिया है,जिसका सी सी टी वी वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक नीली शर्ट वाला युवक मोबाइल खरीदने के बहाने मोबाइल शॉप में घुसा हुआ है,और मोबाइल देखने के बहाने उसने एक मोबाइल ले लिया और पलक झपकते ही मोबाइल पार कर दिया है।