थाना लाइनपार पुलिस द्वारा पीड़ित महिला सोमवती के मामले में की गई कथित गलत कार्यवाही के विरोध में आम आदमी पार्टी फिरोजाबाद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन ज्ञापन सौंपकर बताया कि लाइनपार पुलिस ने आदेश की समरी को ही आदेश मानते हुए 25 अक्टूबर 2025 व 8 नवंबर 2025 को प्लॉट पर सुखलाल राठौर को कब्जा दिलाने की कार्रवाई कर दी।