इटावा: विजय नगर चौराहे पर नशे में धुत कार सवार ने फल विक्रेता के साथ की मारपीट, नाले में फेंका और दुकान को कार से रौंदा
Etawah, Etawah | Apr 17, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विजयनगर चौराहे पर मंगलवार रात एक रसूखदार कार सवार ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत कार सवार युवक ने एक फल विक्रेता को बेरहमी से पीटने के बाद उसे नाले में फेंक दिया और फिर उसकी दुकान पर कार चढ़ाकर उसे तहस-नहस कर दिया। मामले में पुलिस द्वारा हीलाहवाली बरतने पर शुक्रवार को भाजपा नेता रघुराज सिंह के नेतृत्व में थाने पर हंगामा हुआ।