प्रतापगढ़: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
प्रतापगढ़ जिले के झांसड़ी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव एवं तुलसी विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन 501 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई विशाल कलश यात्रा बावड़ी स्थल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को म