कोरबा: जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
Korba, Korba | Jun 8, 2026 कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।