झालरापाटन: भाजपा पार्षदों ने नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अध्यक्ष पति के हस्तक्षेप पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनशन शुरू किया
झालरापाटन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार से नगरपालिका कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। भाजपा बोर्ड के पार्षद पंकज वैष्णव और अजय कुशवाहा मंगलवार सुबह 11 बजे से नगरपालिका परिसर में अनशन पर बैठे हैं।