खेत में किसानों संग उतरे सलीम जाफरी, धान की बेहन कर दिया श्रमदान का संदेश
कौशाम्बी। चायल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक स्वर्गीय आसिफ जाफरी के पुत्र सलीम जाफरी का एक अलग अंदाज रविवार को देखने को मिला। क्षेत्र के एक गांव में वह किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की बेहन (रोपाई की तैयारी) करते नजर आए। उन्होंने किसानों के साथ श्रमदान करते हुए खेती-किसानी के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीणों का हालचाल भी जाना।
खेत में किसानों के साथ काम करते हुए सलीम जाफरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम को किसानों के प्रति सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक बताया। किसानों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का खेतों तक पहुंचकर किसानों के साथ श्रम करना सकारात्मक संदेश देता है और ग्रामीणों का मनोबल बढ़ाता है।
राजनीतिक गलियारों में भी इस तस्वीर को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सलीम जाफरी पिछले कुछ समय स�