उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच छिड़े विवाद में अब कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने दो टूक कहा कि उनके पारिवारिक विवाद से विपक्ष का कोई सरोकार नहीं है, लेकिन गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए 210 करोड़ रुपये के कथित साम्राज्य के आरोप की जवाबदेही तय होनी चाहिए। यह पैसा प्रदेश की जनता का है और इसका हिसाब सार्वजनिक होना जरूरी है। इसके साथ ही खेल विभाग में 10% कमीशनखोरी और राष्ट्रीय खेलों से जुड़े वेंडरों के बकाए भुगतान न होने के दावों पर भी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।
देखिए इस पूरे राजनीतिक घमासान पर गरिमा दसौनी का यह बड़ा बयान!
Disclaimer (Doon Horizon):
इस वीडियो में व्यक्त किए गए विचार और लगाए गए आरोप संबंधित नेताओं और व्यक्तियों के अपने निजी बयान हैं। Doon Horizon इन दावों और आरोपों की आधिकारिक या कानूनी पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल राजनीतिक व समसामयिक घटनाक्रम से जुड़ी सूचनाओं को निष्पक्ष रूप से दर्शकों तक पहुँचाना है।
#RekhaArya #GarimaDasoni #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #DoonHorizon