बीना: बीना नगर पालिका क्षेत्र में अवैध कॉलोनी को लेकर प्रशासन सख्त, सूची तैयार, 20 कॉलोनाइजरों पर जल्द होगी एफ आई आर दर्ज
Bina, Sagar | Feb 4, 2026 शासन के आदेश पर नगर पालिका ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सर्वे में 69 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं। ये मुख्य रूप से उपजाऊ कृषि भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के विकसित की गई हैं। नगर पालिका ने कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर 15 जनवरी तक 5 बिंदुओं पर दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन करीब 50% ने जवाब दिया।